Saturday, 28 November 2015
Sunday, 30 August 2015
Wednesday, 29 July 2015
मान्यता ने मनाया जेल में संजय दत्त का जन्मदिन
Friday, 24 July 2015
रति पांडे को 'दीया और बाती हम' के लिए नहीं मिला कोई ऑफर
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री रति पांडे ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें टीवी शो 'दीया और बाती हम' में उनको लिए जाने की बात की गई थी।
एक्ट्रेस ने कहा 'मैंने पढ़ा और देखा कि कई वेबसाइट और टीवी चैनल्स पर यह खबर है। मुझे नहीं पता कि आखिर क्या चल रहा है। मुझसे किसी ने भी इस तरह के रोल के लिए कोई बात नहीं की है।'
Thursday, 23 July 2015
Tuesday, 21 July 2015
शाहरुख खान दिखेंगे रोहित की 'दिलवाले' में स्टंट करते
Saturday, 4 July 2015
एबीसीडी 3 में नहीं नज़र आयेंगे टाइगर श्रॉफ: रेमो डिसूजा
Friday, 3 July 2015
'रॉक ऑन टू' के लिए रॉक संगीत सीख रहीं श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म 'रॉक ऑन टू' के लिए रॉक संगीत की प्रशिक्षण ले रही हैं.
श्रद्धा कपूर ने अपने संगीत की शुरुआत फिल्म 'एक विलेन' में 'गलियां' गाने से की थी और बाद में विशाल भारद्वाज की 'हैदर' को अपनी आवाज दी थी.
Saturday, 27 June 2015
शाहिद आलिया करेंगे दशहरे को और भी 'शानदार'
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने, धर्मा प्रोडक्शन की आगामी फिल्म "शानदार" की रिलीज के लिए दशहरा (22 अक्टूबर) का दिन चुना है। फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट और शाहिद कपूर की जोडी देखने को मिलेगी। इस बात की जानकारी करण ने खुद टि्वटर पर दी। उन्होंने लिखा, ""फिल्म "शानदार" दशहरा यानी 22 अक्टूबर, 2015 को रिलीज होगी।"
Saturday, 13 June 2015
Monday, 13 April 2015
MOVIE REVIEW- NH10
![]() |
| MOVIE REVIEW- NH10 |
अच्छा एक बात जो इस हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बड़ी सुखद हो रही
है, वो है इस क्षेत्र में दिन प्रतिदिन औरतों का बढ़ता वजूद। बॉलीवुड में महिला
किरदारों का सशक्तिकरण और ज़्यादा महिला प्रधान फिल्मों का बनना निश्चित ही एक
बड़े सकारात्मक बदलाव की ओर इशारा करता है।
और इसी लिस्ट में एक नई एंट्री मारी है अनुष्का शर्मा द्वारा अभिनित
और उन्हीं के द्वारा निर्मित NH10 ने।
तो कैसी है ये NH10? कितना प्रभावित करेगी ये फिल्म और कितना सफल रहा
अनुष्का का ये दांव.....आइये जानते हैं।
.
कहानी-
मीरा (अनुष्का) और
अर्जुन (नील भूपालम) गुडंगांव के रहने वाले हैं। मीरा के जन्मदिन पर अर्जुन उसे नेशनल
हाईवे 10 पर एक रोड ट्रिप पर ले जाता है। सफर पर थोड़ा सुस्ताने के लिए दोनो
एक ढाबे पर रुकते हैं। तभी वहां दोनो को दिखता है कि कुछ लोग एक लड़के और एक लड़की
को ज़बरन मार
Sunday, 12 April 2015
मीका ने डॉक्टर को जड़ा थप्पड़
![]() |
| मीका ने डॉक्टर को जड़ा थप्पड़ |
दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में हो रहे एक लाइव कार्यक्रम में मीका सिंह ने ऑडियंस के बीच में से डॉक्टर को मंच पर बुलाया और कुछ देर बहस के बाद मीका ने उन्हें जोर का तमाचा जड़ दिया।
आरोप है कि जिस डॉक्टर को मीका ने थप्पड़ जड़ा है, वह भीड़ से मीका की ओर मिडिल फिंगर दिखा कर अभद्र इशारा कर रहा था।
इस
पूरे कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली आप्थमालजीकल सोसाइटी कर रहा था।
फिलहाल मीका के खिलाफ इंद्रपुरी थाने में मामला दर्ज
करा दिया गया है।
Friday, 10 April 2015
लंबे समय के बाद ब्लेक विडो को मिली रिलीज़ की अनुमति
![]() |
| Poster of "Black widow" |
ब़ॉलीवुड की फिल्म ब्लेक विडो को दो साल के इंतजार के लिये रिलीज करने की अनुमति मिल गई है।
फिल्म ब्लेक विडो दो साल से केंद्रीय फिल्म प्रमाण बोर्ड (सीबीएफसी) से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रही थी।
ऐसे में नवोदित फिल्मकार दिनकर राव काफी परेशान थे, अब उनकी ये उम्मीदों को पूरा होने का वक्त आ गया है।
दिनकर ने बताया, मुझे सेंसर बोर्ड का सामना करना पड़ा।
मैंने इस फिल्म को हरी झंडी दिलाने के लिए दो साल तक संघर्ष किया है।
शुरुआत में पुनरीक्षण समिति को इस फिल्म में कोई खामी नहीं दिखी, लेकिन अपर आयुक्त ने इसे देखने के बाद इस पर रोक लगा दी।
दिनकर ने बताया, मुझे सेंसर बोर्ड का सामना करना पड़ा।
मैंने इस फिल्म को हरी झंडी दिलाने के लिए दो साल तक संघर्ष किया है।
शुरुआत में पुनरीक्षण समिति को इस फिल्म में कोई खामी नहीं दिखी, लेकिन अपर आयुक्त ने इसे देखने के बाद इस पर रोक लगा दी।
यह फिल्म मई में रिलीज हो सकती है।
Thursday, 9 April 2015
"हेरी फेरी 3" में नज़र आयेंगे अभिषेक
![]() |
| "हेरी फेरी 3" में नज़र आयेंगे अभिषेक |
अभिषेक अपनी आने वाली कॉमेडी फिल्म "हेरी फेरी" के तीसरे सीक्कवल की तैयारी में हैं।
जिसकी शूटिंग अभिषेक ने शुरू कर दी हैं।
हाल ही में टि्वटर के माध्यम से उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा "आज हमने हेराफेरी की पहले दिन शूटिंग की"।
आपको बता दें की फिल्म के पहले सीक्कवल में धमाल मचाने वाले अक्षय इस फिल्म में नहीं होगें लेकिन आपको इस फिल्म में जॉन और अभिषेक की कैमेस्ट्री जरूर देखने को मिलेगी।
अब देखना बस इतना ही है कि हेरा फेरी 1,2 की तरह ही हेरा फेरी 3 अपना कमाल दिखा पाती है कि नहीं।
Monday, 6 April 2015
भारतीयों को खासा भा रही है यह हॉलीवुड फिल्म
![]() |
| भारतीयों को खासा भा रही है यह हॉलीवुड फिल्म |
"फास्ट एंड फ्यूरियस" फ्रेंचाइजी की यह फिल्म पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
"फ्यूरियस 7" की इस जबर्दस्त कमाई की एक वजह यह भी है कि यह दिवंगत अभिनेता पॉल वाकर की आखिरी फिल्म है।
पॉल का 2013 में एक कार हादसे में देहांत हो गया था।
Sunday, 5 April 2015
घर लौटे अभिनेता रणवीर सिंह
![]() |
| घर लौटे अभिनेता रणवीर सिंह |
रणबीर का अॉपरेशन शनिवार को हुआ है, उसकी जानकारी खुद अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को दी।
खबरों का माने तो शनिवार को हिन्दुजा अस्पताल में अपने कंधे की सर्जरी कराने गए बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अब अपने घर लौट गये हैं।
रणवीर को फरवरी में राजस्थान में उनकी अगली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग के दौरान कंधे में चोट आ गई थी।
Tuesday, 31 March 2015
करीना कपूर ने किया 'नच बलिए 7' की जज बनने से इंकार
![]() |
| करीना कपूर ने किया 'नच बलिए 7' की जज बनने से इंकार |
करीना के अनुसार उनकी छोटे पर्दे पर आने की कोई योजना नहीं है।
सूत्रों की माने तो, 'नच बलिए' की निर्माता एकता कपूर शो के लिए चौथे जज की तलाश में हैं।
इसके लिए उनकी नजर करीना कपूर पर थी।
आपको बता दें कि मशहूर लेखक चेतन भगत इसके चार जजों में से एक हैं।
Monday, 30 March 2015
अमिताभ का ट्विटर पर भी जलवा
| अमिताभ का ट्विटर पर भी जलवा |
महानायक अमिताभ बच्चन के माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़कर 1.4 करोड़ हो गयी है।
अमिताभ ने ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या के लिहाज से बॉलीवुड के दूसरे कलाकारों को पीछे छोड़ दिया है।
प्रशंसकों की संख्या के लिहाज से उनके बाद शाहरुख खान (1.2 करोड़), आमिर खान (1.19 करोड़), सलमान खान (1.12 करोड़) और प्रियंका चोपडा (93 लाख) आते हैं।
सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहने वाले अभिनेता अकसर अपनी निजी एवं पेशेवर जिंदगी के क्षण अपने प्रशंसकों से साझा करते रहते हैं।
वह अब तक 39,700 ट्वीट कर चुके हैं।Sunday, 29 March 2015
अनुष्का शर्मा भी गाना गुनगुनाती आयेंगी नज़र
![]() |
| अनुष्का शर्मा भी गाना गुनगुनाती आयेंगी नज़र |
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म 'बांबे वेल्वेट' में एक गाना गुमगुनाती नज़र आयेंगी।
यह गाना मशहूर गायिका गीता दत्त का गाना 'जाता कहां हैं दीवाने' (सीआईडी) फिल्म का है।
फिल्म में अनुष्का 1960 के दशक की जैज गायिका रोजी नोरोन्हा की भूमिका में हैं।
'बांबे वेल्वेट' ज्ञान प्रकाश की किताब 'मुंबई फैबल्स' का फिल्मी रूप है।
यह फिल्म 15 मई को रिलीज़ होगी ।
इस फिल्म में रनवीर कपूर महत्तवपूर्ण भूमिका में नज़र आयेंगे।
Friday, 27 March 2015
Wednesday, 25 March 2015
नौ अक्टूबर को ऐश की फिल्म "जज्बा" रिलीज
![]() |
| नौ अक्टूबर को ऐश की फिल्म "जज्बा" रिलीज |
आपको बता दे कि पांच साल के बाद के जज्बा के जरिए ऐश वापसी करने जा रही हैं।
इरफान, शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह, अतुल कुलकर्णी, चंदन राय सन्याल और अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
"जज्बा" फिल्म नौ अक्तूबर 2015 को प्रदर्शित होगी।
Tuesday, 24 March 2015
कंगना रनौत को मिला नेशनल अवॉर्ड
![]() |
| कंगना रनौत को मिला नेशनल अवॉर्ड |
कंगना ने इससे पहले भी फैशन फिल्म के लिए बेस्ट सहयोगी अभिनेत्री का खिताब अपने नाम किया था।
हिमाचल में जन्मी कंगना को क्वीन फिल्म में शानदार अभिनय के लिये यह अवॉर्ड मिला है।
कंगना ने क्वीन में अपने शानदार अभिनय के लिये हर तरफ तरीफें बटोरीं हैं ।
फिलहाल कंगना अपनी अाने वाली फिल्म तनु वैड्स मनु रिटनर्स के लिये बिज़ी हैं।
Monday, 23 March 2015
शशि कपूर को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की घोषणा
![]() |
| शशि कपूर को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की घोषणा |
मशहूर फ़िल्म अभिनेता और
निर्माता शशि कपूर को भारत सरकार ने
फ़िल्मों में उनके योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने की घोषणा
की है।
उनसे पहले उनके पिता पृथ्वीराज
कपूर और बड़े भाई राज कपूर को भी दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिल चुका है।
शशि कपूर का मेरे पास मां है
डॉयलॉग काफी प्रचलित रहा है।
Sunday, 22 March 2015
आज रिलीज होगा 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का पोस्टर
![]() |
| आज रिलीज होगा 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का पोस्टर |
आपको बता दें कि आज कंगना का जन्मदिन भी है।
'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के निर्देशक आनंद एल. राय ने सोमवार को कंगना के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का पोस्टर जारी करने का निश्चय किया है।
कंगना के लिए उनके जन्मदिन पर निर्देशक आनंद एल. राय का यह तोहफा होगा।
खबरों के अनुसार, फिल्म का पोस्टर दिल्ली में फिल्म कलाकारों की मौजूदगी में जारी किया जाएगा और कार्यक्रम स्थल को किसी शादी की दावत जैसा ही सजाया जाएगा।
फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में अभिनेता आर. माधवन भी मुख्य भूमिका में हैं
गब्बर इज़ बैक का पोस्टर हुआ रिलीज़
![]() |
| गब्बर इज़ बैक का पोस्टर हुआ रिलीज़ |
इस फिल्म में अक्षय गब्बर के किरदार में नज़र आयेंगे।
अक्षय कुमार ने रविवार को ये पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया।
इस फिल्म में गब्बर विलेन नहीं बल्की हिरो है बस नाम ही विलेन का है।
ये फिल्म 1 मई 2015 को रिलीज होगी।
Saturday, 21 March 2015
फेसबुक पर भी बिग बी का जलवा
![]() |
| फेसबुक पर भी बिग बी का जलवा |
बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन हमेशा ट्विटर, फेसबुक और ब्लॉग अपने प्रशंसकों से जुड़े रहते हैं।
अमिताभ बच्चन का प्यार अमिताभ के लिये सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है।
आपको बता दें कि अमिताभ को उनके फैंस ने फेसबुक पर बादशाह बना दिया है।
फेसबुक पर उनके चाहने वालों की संख्या 19,639,808 के पार हो गई है।
बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘‘हां अब फेसबुक पर लगभग 2 करोड़ लोग जुड़े हैं और यह कभी भी संभव नहीं हो पाता यदि आपका स्नेह मुझे नहीं मिलता। आप सभी का धन्यवाद। अब मेरे पास एक और कीर्तिमान है।’’
आपको बता दें कि फिलहाल बिग बी अपनी आगामी फिल्म पीकू को लेकर खासा व्यस्थ हैं।
Thursday, 19 March 2015
शाहरुख को फिर लगी चोट
![]() |
| शाहरुख को फिर लगी चोट |
आपको बता दें कि उनके पैर में चोट लगी है।
नई फिल्म 'फैन' के सेट यह चोट शाहरुख को लगी है।
शाहरुख को एक एक्शन सीन के लिए शॉट देना था।
शॉट देते वक्त वो गिर गए और उनके पैर की मांसपेशियां खिंच गई जिससे उन्हें चलने में तकलीफ होने लगी और वो लंगड़ाकर चलने लगे।
अपनी इस चोट के बारे में शाहरुख ने सोशल नेटवर्किंग साईट पर खुद ही ट्वीट कर जानकारी दी है।
Buy Fighter Ki Dairy
Monday, 16 March 2015
शाहरुख अपने प्यारे पैट डेश की मौत से दुखी
![]() |
| शाहरुख अपने प्यारे पैट डेश की मौत से दुखी |
उनके दुख की वजह कुछ और नहीं बल्की उनके प्यारे डॉग "डैश" की मौत है।
हाल ही में टि्वटर पर शाहरूख खान ने अपने पेट डैश को श्रद्धांजली देते हुए लिखा "बहुत सारा प्यार उसके लिए जो कभी जाहिर नही कर सकता,बिल्कुल प्यारा जो सच्चाई का प्रतीक था मेरे डैश को आर आई पी"।
साथ ही शाहरूख ने टि्विट में बताया कि डैश की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी और उसका निधन हो गया।
गौरतलब है कि शाहरूख के अलावा बॉलीवुड में डॉग लवर्स की लिस्ट काफी लंबी हैं।
सलमान खान,अनुष्का शर्मा,अमिताभ बच्चन ये सभी डॉग लवर्स हैं।
Sunday, 15 March 2015
सुपरस्टार रजनीकांत, मुरुगादॉस की अगली फिल्म में करेंगे काम
![]() |
| सुपरस्टार रजनीकांत मुरुगादॉस की अगली फिल्म में अभिनय करेंगे |
इस फिल्म के निर्माता आस्कर रविचंद्रन होंगे, जिसके इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।
रविचंद्रन के मुताबिक फिल्म को लेकर अभी बातचीत चल रही है।
यदि इस परियोजना पर सहमति बनती है तो रामन्ना के बाद रविचंद्रन के साथ मुरुगादॉस की दूसरी फिल्म होगी।
फिल्म वितरकों के साथ ‘लिंगा’ फिल्म पर विवाद के सुलझने तक इस परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।
Thursday, 12 March 2015
आलिया के पहले क्रश हैं शाहिद कपूर
![]() |
| आलिया के पहले क्रश हैं शाहिद कपूर |
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और महेश भट्ट की पुत्री आलिया भट्ट अपने पहले क्रश के साथ अपने आने वाली फिल्म 'शानदार' में नजर आऐंगी।
आलिया भट्ट का पहला क्रश कोई और नही बल्कि शाहिद कपूर हैं।
आलिया बचपन से ही शाहिद को अपना क्रश मानती हैं।
आलिया ने यह स्वीकार किया है कि जब से उन्होंने शाहिद की 'इश्क विश्क' देखी थी तभी से उन्हें शाहिद कपूर अच्छे लगने लगे थे।
आपको बता दें कि आलिया मानती हैं कि हर किसी को अपने क्रश के साथ काम करने का मौका नही मिल पाता लेकिन आलिया उन लक्की लड़कियों में से हैं जिसे अपना सपना पूरा करने का मौका मिला है।
आलिया इस कारण से अपनी इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित भी हैं क्योंकि इस फिल्म में उनके साथ उनके क्रश शाहिद कपूर काम कर रहे हैं।
फिल्म शानदार में दोनों साथ में नज़र आयेंगे।
Buy Half Girlfriend
Wednesday, 4 March 2015
श्रद्धा कपूर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें
![]() |
| श्रद्धा कपूर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें |
श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उनके चेहरे पर केक लगा हुआ है। तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'होम सेलिब्रेशन।'
आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर आगामी फिल्म एबीसीडी 2 में अभिनय करतीं नज़र आयेंगी।
अलग हो गये ईशिता और शरद
![]() |
| अलग हो गये ईशिता और शरद |
छोटे
पर्दे के रियल लाइफ गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड एक दूसरे से अलग हो गये है।
जी हां, ये जोड़ी कोई और नहीं बल्की टीवी के मशहूर सीरियल 'यह हैं
मोहब्बतें' की ईशिता यानी दिव्यांका त्रिपाठी और उनके ब्वॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा की है।
इन
दोंनों स्टार के बीच की दोस्ती सीरियल बनू मैं तेरी दुल्हन से हुई थी और धीरे धीरे
यह प्यार में बदल गई थी।
मगर कुछ सालों से इन दोनों के रिश्तों में दरार सी पड़ने लगी शायद इसका कारण था कि ये दोनों अपने busy schedule के कारण एक दूसरे को क्वालिटी टाइम नहीं दे पा रहे थे।
आपको बता दें कि अब ये दोनों आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग हो गये हैं।
Subscribe to:
Comments (Atom)





















.jpg)







.jpg)


.jpg)