Friday, 27 February 2015

अनुष्का को पता था कि NH10 को ए सर्टिफिकेट मिल सकता है

NH10, Anushka sharma, अनुष्का शर्मा, एनएच10, सेंसर बोर्ड
अनुष्का को पता था कि NH10 को ए सर्टिफिकेट मिल सकता है
बॉलीवु़ड की जानी मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म एन एच 10 को लेकर खासा उत्साहित हैं।
पीके जैसी सुपरहिट फिल्म में काम कर चुकीं अनुष्का इस फिल्म के जरिये पहली बार फिल्म निर्माण में कदम रख रहीं हैं।
एन एच 10 को लेकर अनुष्का ने कहा है कि उनकी इस फिल्म को ए प्रमाण पत्र  मिल सकता है।
खबरों के अनुसार अनुष्का का कहना हैं कि, जब वे यह फिल्म बना रहे थे तो उन्हें यह लगा कि इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिल सकता है।
 इस फिल्म का निर्देशन नवदीप सिंह ने किया है जिसमें अनुष्का शर्मा और नील भूपलाम मुख्य भूमिकाओं में है।
अनुष्का इस फिल्म को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हैं।
उन्हें विश्वास है कि उन्होंने एक अच्छी फिल्म बनाई है।
आपको बता दें कि फिल्म में दर्शन कुमार विलन के रोल में नजर आएंगे।
फिल्म का नया गाना मैं जो... भी रिलीज कर दिया गया है।
इस गाने को लेकर अनुष्का का कहना है कि यह गाना उनका पसंदीदा गाना है।

No comments:

Post a Comment