![]() |
| MOVIE REVIEW- NH10 |
अच्छा एक बात जो इस हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बड़ी सुखद हो रही
है, वो है इस क्षेत्र में दिन प्रतिदिन औरतों का बढ़ता वजूद। बॉलीवुड में महिला
किरदारों का सशक्तिकरण और ज़्यादा महिला प्रधान फिल्मों का बनना निश्चित ही एक
बड़े सकारात्मक बदलाव की ओर इशारा करता है।
और इसी लिस्ट में एक नई एंट्री मारी है अनुष्का शर्मा द्वारा अभिनित
और उन्हीं के द्वारा निर्मित NH10 ने।
तो कैसी है ये NH10? कितना प्रभावित करेगी ये फिल्म और कितना सफल रहा
अनुष्का का ये दांव.....आइये जानते हैं।
.
कहानी-
मीरा (अनुष्का) और
अर्जुन (नील भूपालम) गुडंगांव के रहने वाले हैं। मीरा के जन्मदिन पर अर्जुन उसे नेशनल
हाईवे 10 पर एक रोड ट्रिप पर ले जाता है। सफर पर थोड़ा सुस्ताने के लिए दोनो
एक ढाबे पर रुकते हैं। तभी वहां दोनो को दिखता है कि कुछ लोग एक लड़के और एक लड़की
को ज़बरन मार






