जन्म 1 मई 1988 (आयु 26)
बैंगलूरू, कर्नाटक, भारत
व्यवसाय मॉडल, अभिनेत्री
कार्यकाल 2008 – वर्तमान

अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई, 1988में हुआ। अनुष्का शर्मा एक मॉडल और बॉलीवुड फिल्म उद्योग की एक अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपना अभिनय का सफर २००८ मे प्रदर्शित हिन्दी फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के साथ शुरु किया था जो आदित्य चोपड़ा द्वारा बनाई गई थी। इसके बाद उन्हें फ़िल्म बैंड बाजा बारात (२०१०) के लिए काफ़ी सराहा गया। दोनों ही फ़िल्मों ने इन्हें फ़िल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन दिलाया।
अनुष्का का जन्म बैंगलोर में हुआ था परन्तु उनके माता-पिता गढ़वाल, उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उनके पिता, कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी अफसर हैं और माँ आशिमा शर्मा एक गृहणी हैं। उनके बड़े भाई कारनेश जो पहले राज्य-स्तरीय क्रिकेटर थे अब मर्चंट नेवी में कार्यरत हैं। इन्होंने अपनी पढ़ाई आर्मी विद्यालय से की है और माउन्ट कारमेल कॉलेज, बैंगलोर से कला में डिग्री ली है। बाद में वह मुंबई में अपने मॉडलिंग के करियर की शुरुआत करने आ गई।अनुष्का ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर २०११ में रैम्प पर चलते हुए
कहती है कि शुरुआत में वह मॉडलिंग जगत में नाम कमाना चाहती थीं और फ़िल्मों की ओर खास आकर्षित नहीं थी।] उन्होंने अपना मॉडलिंग करियर लैक्मे फैशन विक में वेंडेल रोड्रिक्स के लेस वंप्स शो की मॉडल के रूप में किया और रोड्रिक की स्प्रिंग समर ०७ कलेक्शन के लिए मुख्य मॉडल के रूप में चुनी गई। इसके बाद उन्होंने सिल्क एंड शाइन, विस्पर, नाथेला ज्वेलरी और फियाट पालियो के प्रचारों में काम किया है।
उनका अभिनय में पहला किरदार आदित्य चोपरा की रब ने बना दी जोड़ी (२००८) में शाहरुख खान के विपरीत था। उनके अभिनय को काफ़ी सराहा गया। फ़िल्म को समीक्षकों ने भी काफ़ी सराहा और वह एक ब्लाकबस्टर हिट गई। उनकी दूसरी फ़िल्म बदमाश कंपनी, जिसे यश राज फ़िल्म ने निर्मित किया था, को ७ मई २०१० को रिलीज़ किया गया।
२०१० में शर्मा ने यश राज फिल्म्स के साथ अपना तिन फ़िल्मों का सौदा बैंड बाजा बारात के साथ पूरा किया जिसे मनीष शर्मा ने बनाया था और रणवीर सिंह इसमें प्रमुख भूमिका में थे।
अनुष्का शर्मा का करियर-
Year Title Role Notes
2008 Rab Ne Bana Di Jodi Tani Sahni 2010 Badmaash Company Bulbul Singh 2010 Band Baaja Baaraat Shruti Kakkar 2011 Patiala House Simran 2011 Ladies vs Ricky Bahl Ishika Desai 2012 Jab Tak Hai Jaan Akira Rai 2013 Matru Ki Bijlee Ka Mandola Bijlee Mandola 2014 NH10 Post-production Also producer
2014 Bombay Velvet Rosie Post-production
2014 P.K. Post-production
2015 Dil Dhadakne Do Filming
Year Title Role Notes
2008 Rab Ne Bana Di Jodi Tani Sahni 2010 Badmaash Company Bulbul Singh 2010 Band Baaja Baaraat Shruti Kakkar 2011 Patiala House Simran 2011 Ladies vs Ricky Bahl Ishika Desai 2012 Jab Tak Hai Jaan Akira Rai 2013 Matru Ki Bijlee Ka Mandola Bijlee Mandola 2014 NH10 Post-production Also producer
2014 Bombay Velvet Rosie Post-production
2014 P.K. Post-production
2015 Dil Dhadakne Do Filming
No comments:
Post a Comment